कुंडा: बाघराय पुलिस ने छिनैती की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को टोड़ी का पुरवा नहर पुल से किया गिरफ्तार
बाघराय थाना पुलिस ने छिनैती की झूठी सूचना देने के आरोप में अरुणेन्द्र कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 5 बजे सीओ ने बताया की आरोपी ने चार अज्ञात लोगों द्वारा असलहा दिखाकर बाइक छीनने की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे टोड़ी का पुरवा नहर पुल के पास से पकड़कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली।