खलीलाबाद: गोला बाजार ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वैगनआर की टक्कर में जूनियर वकील और उनके भाई गंभीर रूप से घायल
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह इंटर्नशिप के लिए न्यायालय जा रही जूनियर वकील कंचन और उनके भाई को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें निजी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर मामले की जांच में जुटी है।