धौलपुर: बिना अनुमति बनाए अवैध निर्माण की 5 बिल्डिंग सीज नगर परिषद ने की कार्रवाई, चिन्हित किए हैं 98 स्थान
शहर में अनुमति लिए बिना अवैध निर्माण किए जाने के मामले में नगर परिषद ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।जहां पुलिस की टीम के साथ नगर परिषद के अधिकारियों ने अलग-अलग जगह पर पांच दुकानों को सीज किया है।नगर परिषद धौलपुर के आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 1994 की धारा 194 के तहत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर अभियान चलाया गया