नवादा: नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Apr 2, 2024 नवादा उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव और कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव में छापेमारी के दौरान देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।