तिरोड़ी: तिरोड़ी-बम्हनी सड़क मार्ग पर बाइक फिसलने से पिता घायल, पुत्री बाल-बाल बची
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार 11 नवंबर को एक सड़क हादसे में पिता घायल हो गया, जबकि पुत्री बाल-बाल बच गई। घटना तिरोड़ी से बम्हनी सड़क मार्ग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरेलाल परते, निवासी गर्रा गोसाई, अपनी पुत्री मुस्कान परते के साथ तिरोड़ी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए।