ऊन: झिंझाना में मंदिर परिसर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे काम पर जताई गई आपत्ति, कोर्ट में होगी सुनवाई
Un, Shamli | Sep 10, 2026 झिंझाना कस्बे के बाजार में स्थित एक मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। पटियाला निवासी एक व्यक्ति ने मंदिर पर अपना मालिकाना हक बताते हुए मंदिर परिसर में नगर पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्य पर आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि शिकायकर्ता द्वारा मामले को लेकर कोर्ट केस भी किया गया है। दोनों पक्षों द्वारा कोर्ट में दस्तावेज पेश किए जाने हैं।