मुरैना नगर: कोतवाली परिसर में सीएसपी और थाना प्रभारी ने होली और रमजान के त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की
मुरैना सिटी कोतवाली परिसर में सीएसपी दीपाली चंदोरिया और थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने आगामी होली का त्योहार और रमजान के त्यौहार को लेकर आज रविवार को शांति समिति की बैठक ली, जिसमें कई गणमान्य नागरिक मौके पर मौजूद रहे ।वही बताया गया कि सभी लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ आने वाले त्योहारों को मनाये और तेज आवाज में डीजे ना बजाए।