मुरैना नगर: सबलगढ़ महिला विधायक ने मथुरा वृंदावन में भजन पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना से भाजपा की एक महिला विधायक होली के रंग में इस कदर रंगी की,भजन पर उनके डांस का वीडियो शोसल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वीडियो जिले की सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा की विधायक सरला रावत का है,जिसमें वो ‘होली में मुझको कान्हा तू रंग न लगा पाएगा…।’ भजन पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।विधायक उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन गई थीं।वहीं भजनो पर डांस किया था।