मुरैना नगर: गांधी कॉलोनी में व्यक्ति की मौत के कुछ घंटों बाद मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पत्नी और बेटियां मारपीट करते दिख रही हैं
मुरैना में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।जहाँ मुरैना की गाँधी कॉलोनी में व्यक्ति की हुई मौत के कुछ घंटो बाद मारपीट का वीडियो शोसल मिडिया पर आया।जिसमें मृतक व्यक्ति की मारपीट की जा रही है और मारपीट कोई ओर नहीं उसकी पत्नी ओर दो बेटियां डंडे से करते दिख रही है।पता करने पर वीडियो कुछ दिन पुराना बताया गया,वीडियो आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।