मुरैना नगर: गांधी कॉलोनी में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने साले और पत्नी पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की गाँधी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।आज रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के दौरान शव गृह पर मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी और साले पर आरोप लगाते हुए बोला इन्होने ही कुछ किया है।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग क़ायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।