मुरैना नगर: अम्बाह रोड पर हादसे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, पुलिस जांच कर रही है
मुरैना जिले के हिंगावली गाँव में रहने वाला युवक हरिकेश कडेरे अपने दोस्त के साथ शनिवार को मुरैना से अम्बाह जा रहे थे।तभी दिमनी थाना क्षेत्र के रपट का पुरा गाँव के पास लोडिंग वाहन की टक्कर से हरिकेश की दर्दनाक मौत हो गई और लवकुश घायल हो गया।पुलिस के अनुसार मृतक युवक का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।