मुरैना नगर: दुर्गापुरी कॉलोनी में दबंगों ने जेसीबी से सड़क खोदी, सीवर और पानी की पाइपलाइन टूटी, कोतवाली में शिकायत दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी कॉलोनी में सिकरवार हाउस वार्ड नंबर 35 में दबंगों ने जेसीबी से सड़क को खोद डाला जिससे पानी की पाइपलाइन फुट गयी और सीवर टूट गई। जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान हो रहे हैं। इसके बाद सभी मोहल्ले वासी इकट्ठे होकर कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।