कोतमा: मंत्री दिलीप जायसवाल ने आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली
Kotma, Anuppur | Nov 8, 2026 कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार को 10 बजे बिजुरी के कपिलधारा स्थित कूड़ाकू दफाई पहुंचकर आदिवासी परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा परिवारों को दीपावली पूजन सामग्री भेंट की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।