रिविलगंज: अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें छपरा विधायका छोटी कुमारी एवं पूर्व विधायक डॉक्टर सी एन गुप्ता शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर एवं अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।