बक्सर: नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 827 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे
Buxar, Buxar | Dec 13, 2025 बक्सर में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा शहर के आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 80 सीटों के लिए 1485 छात्र और 1170 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1062 छात्र और 766 छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में 827 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे।