बक्सर जिले के वीर कुंवर सिंह गंगा पुल पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब महिला ने अपने बच्चों को गंगा में फेंक स्वयं छलांग लगा दी। इसके बाद आसपास में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने इसे देख लिया और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे 5 वर्षीय बच्चे एवं महिला को जीवित पानी से निकाल लिया। घटना करीब 2:00 बजे अपराह्न की बताई जा रही है।