मानस भवन में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व
श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन दमोह के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण पर्व का मानस भवन में आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद हैं।
श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति एवं बुंदेली लोक संस्कृति से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में बुंदेली लोक गायन, कालियानाग वध पर केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026