खरगापुर: खरगापुर कुड़ीला सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वतंत्रता हेतु हम होंगे कामयाब पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा खरगापुर, कुड़ीला, मोहनगढ़, कोतवाली, देहात सहित अन्य थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षा कार्ड वितरण किए गए।