राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग ऑफिसर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
----
राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (एनआरसीपी) के अंतर्गत 26 नवंबर 2026 को चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग ऑफिसर्स का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, इसमें जिले के लगभग 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. के.एम. वरुण एवं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को रेबीज नियंत्रण, रोकथाम, बचाव एवं प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षण के आयोजन एवं संचालन में जिला डाटा मैनेजर अभय जैन ने सहयोग किया।
प्रशिक्षण उपरांत जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रदर्शित करने के लिए रेबीज से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आईईसी सामग्री को संस्था में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें तथा इसके प्रदर्शन की फोटोग्राफ निर्धारित ग्रुप में साझा करें, जिससे रेबीज के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को प्रभावी बनाया जा सके। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सर्विलांस इकाई, जिला स्वास्थ्य समिति टीकमगढ़ के माध्यम से आयोजित किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026