आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर दो शराबियों ने मचाया उत्पात, काहसुनी के बाद आपस में हुई मारपीट, सूचना पर मौके पर पहुंची GRP
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आपसी विवाद के बाद दोनों युवकों के बीच मारपीट हो गई, जिससे रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही GRP पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की