किशनगंज जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देशानुसार असफाकउल्लाह खां खगड़ा स्टेडियम, किशनगंज में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण (Riot Control) ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल ने एंटी-रायट गियर (Anti-Riot Gear) एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित होकर दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response), विधि-व्यवस्था संधारण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास किया।
ड्रिल के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीतियों, टीम समन्वय, सुरक्षा उपायों तथा बल के नियंत्रित एवं प्रभावी प्रयोग का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय, अनुशासन एवं किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना था, ताकि आमजन की सुरक्षा एवं जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था हर परिस्थिति में बनाए रखी जा सके।
किशनगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। #viralpost
#viralreelschallenge
#viralchallenge
#2026Goals
#newyork
#allflowers
#Kishanganj
#DM
#sp