चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
चाईबास: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में मंगलवार दोपहर दो बजे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि दिवंगत सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित इस सभा में कुलपति सहित विश्वविद्यालय के सभी सदस्य मौजूद रहे.