अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही मिलती है सफलता - पुलिस अधीक्षक
‘संकल्प से सफलता’ की ओर बढ़े विद्यार्थी, करियर कार्यशाला में मिला मार्गदर्शन
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ के अंतर्गत करियर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी तथा 33वीं वाहिनी की डिप्टी कमांडेंट सुश्री रुचिता चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी ने पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं भारतीय सेना में करियर के अवसरों, चयन प्रक्रिया, शारीरिक एवं मानसिक योग्यता तथा परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी। डिप्टी कमांडेंट सुश्री रुचिता चतुर्वेदी ने छात्राओं को सुरक्षा सेवाओं में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने करियर निर्धारण, अग्निवीर एवं एनसीसी के लाभों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026