जींद: रामराय गांव के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 24, 2024 बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामराय गांव निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह बीएड कर रहा है। 22 फरवरी को वह अपने किसी काम से जींद आया था। जब वह काम निपटाकर वापस जा रहा था तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दी।