जींद: कंडेला बाईपास पुल के नीचे खड़े ट्रक से 13 बैटरी चोरी, सदर थाना पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 24, 2024 कंडेला बाईपास पुल के नीचे खड़े ट्रक से 13 बैटरी चोरी कर ली। इस मामले में सदर थाना पुलिस में रमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ट्रक से बैटरी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 5 फरवरी को बेंगलोर से बैटरी लोड करके 15 फरवरी की रात को जींद पहुंचा था। इस दौरान रात को अज्ञात में बैटरी चोरी कर ली।