जींद: बिशंबर नगर निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
Jind, Jind | Feb 25, 2024 बिशंबर नगर निवासी सिमरन ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2023 में शामरो कला गांव निवासी अशोक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस मामले में शनिवार को महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।