जींद: जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की हुई लापता, दादी की शिकायत पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 23, 2024 जींद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गति दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 20 फरवरी को उसकी 19 वर्षीय पोती बिना परिजनों को कुछ बताए घर से कहीं चली गई। आज शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।