जींद: जोगिंदर नगर कॉलोनी से कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली 19 वर्षीय लड़की लापता
Jind, Jind | Feb 24, 2024 घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली 19 वर्षीय लड़की के लापता होने पर शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जोगिंदर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 22 फरवरी को सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कह कर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।