जींद: शहर के रोहतक रोड पर स्थित दुकान से हजारों रुपए की कीमत का समान हुआ चोरी,अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 23, 2024 शहर के लक्ष्मी नगर निवासी शौकत अली ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 18 फरवरी की रात को रोहतक रोड पर स्थित उसकी दुकान से हजारों रुपए की कीमत का सामान चोरी हो गया। आज शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।