गिधौर: जमुई समेत प्रखड़ों में दीपावली पर रंगोली और दीपों से सजे घर, आकर्षक सजावट ने बढ़ाई त्योहार की रौनक
Gidhaur, Jamui | Nov 8, 2026 दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को घरों में पूजा-अर्चना को लेकर खास तैयारियां की गईं। लोगों ने अपने घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर सजावट की। वहीं, रंग-बिरंगे दीपों और दीयों से घरों को रोशन कर उत्सव का माहौल बनाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे। महिलाओं और युवतियों ने 6 बजे से रंगोली बनाने में विशेष रुचि दिखाई।