विकास खण्ड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत कनकुवा में केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना के तहत गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक अधिकांश घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद न तो नियमित जलापूर्ति शुरू हुई और न ही कई परिवारों को अब तक नल कनेक्शन