महिला को सड़क पर गिराकर भागा युवक, फिर पुलिस ने जो किया दिल जीत लेगा!
उत्तराखंड के रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस से बचकर भागने की कोशिश करने लगा। हड़बड़ाहट में बाइक की रफ्तार तेज करते ही पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर गिर पड़ी। बाइक सवार उसे उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत महिला को उठाया, सड़क किनारे सुरक्षित बैठाया और उसकी प्राथमिक देखभाल की।
खाकी का यह संवेदनशील और मानवीय रूप अब सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
आप इस पूरे वाकये पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#UttarakhandPolice #Rudrapur #ViralVideo #HumanityFirst #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Oct 17, 2026