नागौद: जेटी कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा, प्राचार्य से सुधार की मांग
Nagod, Satna | Nov 16, 2026 नागौद। जेटी कॉलेज में छात्राओं ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज परिसर में बाहरी युवकों की आवाजाही और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। मामले को लेकर पत्रकार कल्याण परिषद के तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद ने प्राचार्य से मुलाकात कर छात्राओं की समस्याएं रखीं।