बक्सर: सभी विकास मित्र महादलित समुदाय के लोगों का मतदाता सूची में अधिक से अधिक कराएं पंजीकरण: सदर एसडीओ
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 200- बक्सर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बक्सर सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने सभी विकास मित्र के साथ बैठक किया। बैठक में बक्सर सदर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत महादलित समुदाय के लोगों को मतदाता सूची में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। विकास मित्र को निर्देश दिया गया कि योग्य लोगों का नाम सूची में हो।