बक्सर: जिला स्तरीय वन महोत्सव में डीएम ने कहा- लकड़ी का महत्व जीवन की प्रथम यात्रा से लेकर अंतिम यात्रा तक कायम
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 मंगलवार को चुरामनपुर स्थित जेपी खेल मैदान में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 3:00 बजे अपराह्न में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह , एसपी शुभम आर्य, डीएफओ प्रदुमन गौरव, एसडीओ अविनाश कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.