बक्सर: स्वतंत्रता दिवस पर किला मैदान में होने वाले परेड पूर्वाभ्यास का DM और SP ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में आयोजित होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास एवं समारोह सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर तैयारियों का निरीक्षण डीएम एवं एसपी ने किया. परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को 9:00 पूर्वाहन में किया गया.