बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: छह गिरफ्तार, वाहन अधिनियम में ₹57000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Aug 13, 2025 जिला के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया जिसमें कोर्ट से वारंट निष्पादन के साथ ही विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई है. इस दौरान मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात लगभग 3:00 बजे सुबह तक अभियान चलाया गया. जिसमे कुल 6 लोगों को गिरफ्तारी की गई. जिन्हें जेल भेज दिया गया.