बक्सर: आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने मांगों को लेकर नगर में किया मार्च और सीएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला शाखा के द्वारा मंगलवार को 2:30 बजे अपराह्न में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धन्यवाद सह मांग रैली आयोजित किया गया. इसके साथ ही सिविल सर्जन को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार पटना को मांग पत्र प्रेषित किया गया. रैली की अध्यक्षता डैजी देवी एवं संचालन अरुण कुमार ओझा ने किया.