बक्सर: अनुसूचितीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, राज्य महासंघ पटना के महासचिव के नेतृत्व में कई लोग शामिल
Buxar, Buxar | Aug 12, 2025 बिहार अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट जिला शाखा इकाई की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. चौथे दिन जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया. इसके बाद राज्य महासंघ पटना के महासचिव मोहम्मद शाहिद आलम की आगमन के पश्चात समाहरणालय संवर्ग के लिपिक के साथ समाहरणालय परिसर में 4:30 बजे अपराह्न में बैठक आयोजित की गई.