आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, 30 आपदा मित्रों ने लिया हिस्सा
जिला कलेक्ट्रेट में आज आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान बमबारी जैसी आपातकालीन स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। इसमें घायलों को सुरक्षित स्थान से निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही राहत एवं बचाव दलों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल का संचालन प्लाटून कमांडर निकिता कटारे एवं प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह बघेल के नेतृत्व में किया गया। इसमें होमगार्ड/एसडीआरएफ के सहयोगी मित्रों के साथ 30 आपदा मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #madhyapradesh #mockdrill
Datia, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026