पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, राहुल गांधी को नहीं पता होता कि वे क्या बोल रहे हैं
रविवार की संध्या करीब 5 बजे पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा,राहुल गांधी को खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा,नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए हमेशा काम किया है और सुशासन के लिए काम किया है।