पटना ग्रामीण: मंत्री नितिन नबीन ने बाकरगंज नाले पर चल रहे 1400 मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
बांकीपुर के बाकरगंज नाले पर चल रहे 1400 मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। वार्ड संख्या 28, 36, 37, 38 एवं 39 से होकर गुजरने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के लाखों की आबादी को लाभान्वित करेगी इसके अलावा जल निकासी के दीर्घकालिक समस्या का समाधान भी सुनिश्चित करेगी।