पटना ग्रामीण: अंटा घाट पर नहाने के दौरान 2 छात्र डूबे, क्रिकेट खेलने निकले थे घर से
पटना के अंटा घाट पर रविवार को नहाने के दौरान दो छात्र डूब गए। दोनों छात्रों की पहचान 14 वर्षीय रोहित कुमार और 12 वर्षीय संकल्प कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र घर से क्रिकेट खेलने के लिए गांधी मैदान निकले थे, लेकिन दोनों छात्र अंटा घाट पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के साथ और भी कई लोग थे।