पटना ग्रामीण: मौर्या होटल में मिलन समारोह, VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चिराग पासवान को दी शुभकामनाएं
मौर्या होटल में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जदयू के मुख्य सलाहकार सर्वेश कुमार सैनी ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर रविवार शाम करीब 4:00 बजे मुकेश सहनी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कहा कि अगर चिराग पासवान बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो फिर मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं।