पटना ग्रामीण: दरभंगा में भाजपा नेताओं की पुलिस द्वारा पिटाई, पटना में मंत्री नित्यानंद राय ने की निंदा
दरभंगा में भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया और सभी को खूब पीटा। रविवार शाम करीब 4:00 बजे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि यह घोर अनर्थ है। अभी वह दिल्ली जा रहे हैं वहां पहुंचकर वह एडीजी मुख्यालय से बात करेंगे।