राजपुर: राजपुर में 6 लाख के वाहन में 80 नग साल की लकड़ी के साथ तस्करी के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा
बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की रात्रि गश्ती के दौरान लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राजपुर-ओंकरा-धौरपुर-करदोनी मार्ग पर वन विभाग की टीम ने एक टाटा योद्धा वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रूप से ले जाई जा रही 80 नग साल की चिरान लकड़ी बरामद हुई। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में लकड़ी तस्करी से जुड़े ब