सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने सपरिवार उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
सिमडेगा में सोमवार को9 बजे सुबह छठ महापर्व के अंतिम दिन उपायुक्त कंचन सिंह ने सपरिवार शंख नदी संगम छठ घाट पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन किया।