ठेठईटांगर: बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों को मिलेगा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
सिमडेगा में मंगलवार दोपहर 2 बजे बाल संप्रेक्षण गृह में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। उपायुक्त कंचन सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। बच्चों को मशरूम उत्पादन, देखभाल, पैकेजिंग, बाजार और व्यवसाय की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चे हुनर सीखकर भविष्य में रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।