कोटद्वार: कोटद्वार में कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने किया
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार दोपहर 12 बजे कोटद्वार के एस.जी.आर.आर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर का लाभ अधिक लोगों को मिल सकेगा ।