खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 4350 कट्टे लहसुन की हुई आवक, भाव 4000 से 23000 रुपए प्रति क्विंटल रहा
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज बुधवार को शाम 5:00 के लगभग 4350 कट्टे लहसुन की बंपर आवत हुई वहीं लहसुन का भाव 4000 से 23000 रुपए प्रति किवंटल रहा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का भाव ₹6500 से 7151,सरसो 8201 से 9000, गेंहू 2800 से 3140 ,चना ₹6500 से 6951, मक्का 2200 से 2740 एवं उडद 4500 से 8051 रुपए प्रति किवंटल तक बिकी ।